{"_id":"62ab6d1f9ee27f092c346271","slug":"video-of-government-doctor-practicing-in-private-hospital-goes-viral-lakhimpur-news-bly4884192127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डॉक्टर का निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डॉक्टर का निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते वीडियो वायरल
विज्ञापन
सीएमओ बोले, जांच कराकर होगी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई। इस पर इस परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मगर, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। वहीं महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने गए महिला अस्पताल के एनस्थीसीया देने वाले चिकित्सक का वीडियो वायरल हो गया। डॉक्टर महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देना स्वीकार कर रहे हैं।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी 62 वर्षीय एक महिला का ऑपरेशन होना था। इसके लिए घरवाले मेला मैदान रोड स्थित सलूजा नर्सिंग होम लेकर गए। ऑपरेशन से पहले बेहोशी को इंजेक्शन देने के लिए महिला अस्पताल में अटैच एनस्थीसीया डॉ. राजेंद्र कुमार वहां पहुंच गए।
बताते हैं कि ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। घरवालों के सवाल करने पर पहले तो एनस्थीसीया के डॉक्टर मिलने के लिए आना बताते रहे, लेकिन बाद में बेहोशी का इंजेक्शन देना भी स्वीकार कर लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं कि बाद में कुछ सफेदपोश ने पहुंचकर सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
ऑपरेशन के महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देने के लिए एक डॉक्टर को बुलाया था, लेकिन वह खाली नहीं थे। इसलिए महिला अस्पताल के एनस्थीसीया को बुला लिया। ऑपरेशन के दौरान बुुजुर्ग महिला अचानक शॉक में चली गई। इससे उसकी मौत हो गई।
- अमरजीत सिंह सलूजा, सलूजा नर्सिंग होम
निजी अस्पताल में महिला की मौत और वहां पर महिला अस्पताल के एनस्थीसीया द्वारा बेहोशी का इंजेक्शन देने की जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ