फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video and photo of Gola MLA's meeting went viral

गोला विधायक की सभा का वीडियो और फोटो वायरल

Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Video and photo of Gola MLA's meeting went viral
गोला गोकर्णनाथ(लखीमपुर खीरी)। सोशल मीडिया पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गोला विधायक अरविंद गिरि के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि विधायक ने चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता का उल्लंघन किया है। हालांकि वह इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक और सपा नेता आरएस कुशवाहा के खिलाफ निघासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके कुछ देर बाद गोला विधायक अरविंद गिरि के एक चुनावी सभा को संबोधित करते वीडियो व फोटो वायरल होने लगे। इसमें दावा किया जा रहा है कि विधायक ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है लेकिन सत्ता पक्ष के होने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं मामले में विधायक प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा ने बताया कि विधायक ने अधिसूचना जारी होने के बाद कोई भी सभा या बैठक नहीं की है।
विज्ञापन

जो वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं वह आचार संहिता लागू होने से पूर्व के हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। न ही गोला विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला संज्ञान में है। वीडियो, फोटो के आधार पर सीओ को जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed