फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Verify the locations of Holika Dahan and end the dispute: ADG

होलिका दहन के स्थानों का सत्यापन कर खत्म कराएं विवाद: एडीजी

Fri, 26 Mar 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Verify the locations of Holika Dahan and end the dispute: ADG
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं होली के चलते एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) लखनऊ जोन एनएन साबत ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि समस्त थानों पर पीस कमेटी की बैठक करके त्योहार को शांति, सद्भाव व आपसी भाईचारा से मनाने की अपील करें। उन्होंने होलिका दहन के स्थानों पर भ्रमण करके उनका भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी प्रकार के विवाद का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होली के कार्यक्रमों के दौरान सभी से कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में एडीजी ने पूर्व के चुनावों में घटित घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, गंभीर अपराधों में जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई करने, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त बूथों का भौतिक निरीक्षण करके आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। कलस्टर मोबाइल, पिकेट ड्यूटी, बैरियर ड्यूटी, बूथ ड्यूटी आदि में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्धारित साफ-सुथरी वर्दी धारण करने एवं ड्यूटी के दौरान नागरिकों से शालीन एवं मृदुभाषी व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी विजय ढुल के साथ समस्त एसडीएम एवं सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने होली से पूर्व ही किया दहन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नूगंज में नारायण कॉलोनी के निकट रखी होलिका का अराजक तत्वों ने बुधवार की रात दहन कर दिया। धूधू कर जलती होलिका को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मोहल्लेवासियों ने पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मोहल्लेवासियों से मामले की जानकारी कर कॉलोनी निवासी नीरज गुप्ता को पकड़कर शांतिभंग में चालान भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed