फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicles running on changed routes from noon

Lakhimpur Kheri News: दोपहर से बदले रूट से चले वाहन

Mon, 20 Nov 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running on changed routes from noon
सेठघाट पर पार्किंग में खड़े वाहन    स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। छठ पूजा को लेकर रविवार की दोपहर से मेला मैदान, सैधरी बाईपास और इमली तिराहे से रूट डायवर्जन किया गया। रूट बदले जाने से वाहन चालकों और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, सेठ घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया गया। यातायात व्यवस्था में यह बदलाव सोमवार सुबह 10 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

शहर के सेठ घाट पर छठ पूजा का आयोजन हुआ। पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सेठ घाट पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। रविवार दोपहर से सैंधरी बाईपास, मेला मैदान और इमली तिराहे पर रूट डायवर्जन लागू किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों से आने वाले वाहनों को मेला मैदान से संकटा देवी की ओर निकाला गया।
विज्ञापन

पूजा स्थल जाने वाले वाहनों को ही मेला मैदान से इमली तिराहे की ओर भेजा गया। वहीं इमली तिराहे से मेला मैदान जाने वाले वाहनों को मिश्राना की ओर से आगे भेजा गया। रूट डायवर्जन से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सैधरी बाईपास से आने वाले वाहन लंबा चक्कर काटकर शहर के अंदर आए। इमली तिराहे से मेला मैदान जाने वाले ई-रिक्शा गलियों से होकर गुजरते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित स्थानों पर खड़े कराए गए श्रद्धालुओं के वाहन
श्रद्धालुओं, सुरक्षाकर्मियों, मेला कमेटी के सदस्यों के वाहनों के लिए पूजा स्थल के आसपास चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। सेठ घाट तिराहे से आने वाले वाहनों को मंदिर के करीब बाग में खड़ा किया गया। सैधरी बाईपास से आलू गोदाम होकर सेठ घाट पहुंचे वाहनों को घाट के करीब खाली प्लाटिंग में खड़ा कराया गया। छठ पूजा स्थल के पास दो स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था की गई। यातायात पुलिस वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने और अपनी लेन में चलने की सीख देती नजर आई।

सेठघाट पर पार्किंग में खड़े वाहन    स्रोत:संवाद

सेठघाट पर पार्किंग में खड़े वाहन    स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed