{"_id":"6892b9c02f2c40b6678ce60251b7ed54","slug":"vantage-has-called-an-emergency-meeting-to-contractors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात बैठक बुलाकर दी ठेकेदारों को सहूलियत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात बैठक बुलाकर दी ठेकेदारों को सहूलियत
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 19 May 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका लखीमपुर में भले ही कभी जनहित के मुद्दों पर आपात बैठक न बुलाई गई हो, लेकिन जहां मामला ठेकेदारों को सहूलियत देने का था, इसके लिए सोमवार की शाम महज 20 दिन में ही आपात बैठक बुला ली गई। बैठक में प्रमुख मुद्दा ठेकेदारों की संस्थाओं के नवीनीकरण का रखा गया, जिसे बोर्ड से प्रस्ताव पास कराकर नवीनीकरण की तारीख बढ़ाकर 15 जून कर दी।
इससे पूर्व 29 अप्रैल को हुई बोर्ड की आपात बैठक में ठेकेदारों के 20 अप्रैल तक के नवीनीकरण मान्य किए गए थे और इसके आगे नवीनीकरण न किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था लेकिन सोमवार की शाम महज 20 दिन बाद फिर से बुलाई गई आपात बैठक में ठेकेदारों को सहूलियत देने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। नगर पालिका सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की बैठक कुछ ही देर चली, जिसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के बाद नवीनीकरण की तिथि बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पेश किया गया। जिसे आपात बैठक में पास कर दिया गया। बोर्ड बैठक में कुछ हैंडपंपों की मरम्मत आदि कराने पर भी चर्चा हुई। बताया जाता है कि आनन-फानन में बुलाई गई नगर पालिका बोर्ड की बैठक कुछ ही देर में समाप्त भी हो गई। यह दूसरा मौका है जब नगर पालिका की आपात बैठक में ठेकेदारों के नवीनीकरण का ही मुद्दा छाया रहा। पिछली बैठक में भी विकास कार्यों के कोई प्रस्ताव पास नहीं किए गए थे, इस बार भी विकास कार्यों को कोई अहमियत नहीं दी गई।
प्रभारी ईओ नगर पालिका मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की बोर्ड बैठक में ठेकेदारों की संस्थाओं के नवीनीकरण की तिथि 15 जून किए जाने संबंधी प्रस्ताव पास किया गया है। पहले नवीनीकरण की तिथि 20 अप्रैल तक ही थी। साथ ही हैंडपंपों की मरम्मत पर भी चर्चा की गई है।