फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Valentine's Week: Today will start with Rose Day, Valentine's Day will be celebrated on 14th

वेलेंटाइन वीक : आज रोज डे से होगा आगाज, 14 को मनेगा वेलेंटाइन डे

Mon, 07 Feb 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Week: Today will start with Rose Day, Valentine's Day will be celebrated on 14th
फूल बाजार।
रोज डे को लेकर आसमान पर चढ़े लंबी डंडी वाले गुलाब के दाम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रेमी युगल के लिए वेलेंटाइन वीक यानी प्यार के सप्ताह का आगाज सात फरवरी से हो रहा है। पहला दिन रोज-डे के रूप में मनाकर प्यार करने वाले युगल एक-दूसरे को लाल रंग का गुलाब देकर प्यार का इजहार करेंगे। इसके बाद प्यार मोहब्बत का सिलसिला 14 फरवरी तक चलेगा। यहां बता दें कि वेलेंटाइन वीक में प्रेमी एक-दूसरे को गुलाब के अलावा टेडी, चॉकलेट सहित अन्य उपहार देते हैं। रोज-डे को लेकर लंबी डंडी वाले लाल गुलाब ही नहीं, बल्कि पीले और गुलाबी गुलाब की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
संकटा देवी मंदिर की फूल वाली गली के फूल विक्रेताओं का कहना है कि गुलाब की कीमतें आसमान पर हैं। पिछले सालों में रोज डे से पहले लाल गुलाब की मांग को लेकर एडवांस बुकिंग हो जाती थी, लेकिन इस बार महंगाई के कारण बुकिंग तो नहीं हुई, लेकिन मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6 एलकेएच 2
लाल से ज्यादा पीला गुलाब सबसे महंगा
वैसे तो लाल गुलाब को सबसे खूबसूरत और आकर्षक माना जाता है। प्यार के इजहार से लेकर जीवन की हर खुशी में लाल गुलाब शामिल रहता है। बावजूद इसके बाजार में पीला गुलाब सबसे मंहगा हैं। दुकानदारों का कहना है कि रोज डे पर डंडी वाले गुलाब की मांग अधिक रहती है। लाल गुलाब 20 से 30 रुपये, पीला और गुलाबी गुलाब 50 रुपये का है, जो सामान्य दिनों में 15 से 20 रुपये रहती थी। रोज-डे के साथ सहालग होने के कारण गुलाब के दाम आसमान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल विक्रेता विनोद सैनी बताते हैं कि गुलाब काफी महंगा है। 600 से 700 रुपये प्रति किलो खरीद पड़ रही है, जबकि डंडी वाला गुलाब 25 से 30 रुपये में पड़ रहा है। महंगाई के कारण इस बार पहले से बुकिंग नहीं हुई, जबकि पिछले सालों में बुकिंग हो जाया करती थी।

फूल विक्रेता संजय कुमार बताते हैं कि रोज डे पर डंडी वाले गुलाब ही बिकते हैं। इस बार इनकी कीमत आसमान पर है। लाल गुलाब की 45 वाली गड्डी 700 की तो 20 वाली पीले और गुलाबी गुलाब की गड्डी 600 रुपये की लखनऊ में पड़ रही है। हालांकि उम्मीद है कि कल इनकी बिक्री होगी।
सातों दिन अलग होंगे वेलेंटाइन वीक के रंग
7 फरवरी= रोज-डे
8 फरवरी= प्रपोज-डे
9 फरवरी= चॉकलेट-डे
10 फरवरी= टेडी-डे
11 फरवरी= प्रॉमिस-डे
12 फरवरी= हग-डे
13 फरवरी= किस-डे
14 फरवरी= वेलेंटाइन-डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed