फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vaccination schedule changed due to Holi, campaign ran for two days

Lakhimpur Kheri News: होली के कारण बदला टीकाकरण शेड्यूल, दो दिन चला अभियान

Sat, 07 Mar 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vaccination schedule changed due to Holi, campaign ran for two days
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। होली के कारण बुधवार को अवकाश होने से इस सप्ताह टीकाकरण अभियान शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह ने बताया कि नियमित रूप से टीकाकरण अभियान सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाता है। इस बार बुधवार को अवकाश होने के कारण जिन बच्चों को टीका नहीं लग सका था, उन्हें शुक्रवार और शनिवार को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक दिन के अभियान में जिले में करीब 10 से 15 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का पूरा टीकाकरण जरूर कराएं। अधिकारियों के अनुसार नियमित टीकाकरण से खसरा, पोलियो, टीबी सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी जोर
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह ने बताया कि जिले में लोगों की आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी तेज किया गया है। अब तक आभा आईडी का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को आभा आईडी के साथ अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed