{"_id":"60f8650c8ebc3ecd053c2173","slug":"vaccination-of-candidates-will-be-on-priority-lakhimpur-news-bly453721414","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों का टीकाकरण प्राथमिकता पर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों का टीकाकरण प्राथमिकता पर होगा
विज्ञापन
विदेश जाने वालों को भी मिलेगी वैक्सीनेशन में वरीयता
लखीमपुर खीरी। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। मगर, वैक्सीन की कमी इसमें बाधक बनी है। ऐसे में उन युवाओं को दिक्कत हो रही है, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षा देनी है या फिर विदेश जाना है। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने ऐसे युवाओं को वरीयता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में युवाओं का टीकाकरण होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए टीकाकरण करने वालों को निर्देशित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा देने या फिर विदेश जाने वाले हैं, उनका टीकाकरण भी वरीयता से होगा। इसके लिए युवाओं केे संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र और आधार कार्ड लाना होगा, जबकि विदेश जाने वाले युवाओं को आधार कार्ड के साथ वीजा की छाया प्रति देनी होगी।