फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vaccination

युवाओं का वैक्सीनेशन, आज से शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 27 Apr 2021 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
vaccination
लखीमपुर खीरी। एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की शुरुआत होगी। इसके लिए बुधवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। 18 साल से अधिक उम्र के लोग अरोग्य सेतु एवं कोविन एप पर पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टीकाकरण के लिए निर्धारित आयु के लोग कोविन एवं अरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कितने केंद्रों पर होगा और कितनी टीमें लगाई जाएंगी। इसके लिए अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। फिलहाल बुधवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। शासन से निर्देशानुसार ही टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। बुधवार सुबह तक वैक्सीन और आ जाएगी, जिसके लिए वाहन लखनऊ भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed