{"_id":"09d09dcca76ea59903f28b513e7672d6","slug":"use-caution-in-summer-eating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में बरतें खानपान में सावधानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में बरतें खानपान में सावधानी
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 21 Apr 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को दिन में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में जरा सी लापरवाही दिक्कत तलब हो सकती है। इसलिए खानपान और रहन-सहन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
गर्मियों में अक्सर लोग खाना बाहर रख देते है जो कुछ ही देर में खराब हो जाता है इसमें फफूंदी लग जाती है, इससे खाने में बैक्टीरिया हो जाते हैं। यह खाना खाने से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए स्वच्छ पानी कई बार पीना चाहिए। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ.अमित सिंह ने बताया कि इस मौसम में बाजारों के खान-पान के अलावा रखे हुए कटे फल खाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि धूप बढ़ रही है, ऐसे में हाफ अस्तीन की शर्ट न पहनें सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणेें सीधी पड़ने से त्वचा का रंग काला पड़ सकता है। त्वचा पर चक्कते पड़ सकते हैं दाने भी हो सकते हैं। त्वचा अधिक संवेदनशील है तो एलर्जी हो सकती है गर्दन और हाथों में सूजन भी आ सकती है। इसलिए जहां तक हो सके पूरे कपड़े पहनें। घर में फ्रिज है तो खाना उसमें रख दें नहीं तो ताजा खाना ही खाएं। दिन में स्वच्छ पानी कई बार पियें। नींबू की शिकंजी आदि पीते रहें जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। इसके अलावा सोडियम, पौटेशियम का शरीर में बैलेंस बना रहे इसके लिए नींबू का पानी पीते रहें।
लू बढ़ा सकती हैं आंखों की परेशानी
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.आरएस माधौरिया ने बताया कि गर्म हवाओं में चलने पर आंखों का पानी सूख जाता है। इससे आंखों में सूजन आ सकती हैं। पढ़ने में दिकक्त हो सकती है तथा आंखें लाल हो सकती है। आंखों में एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आंखों पर हरा या काला चश्मा लगाकर चलें, जिससे सीधी धूप आंखों तक न पहुंचे। चलना पड़े तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें।