फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Urn trip turned out , drew crowds

कलश यात्रा निकली, उमड़ी भीड़

Thu, 23 Apr 2015 06:26 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Thu, 23 Apr 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Urn trip turned out , drew crowds
बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में होने वाले 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं युवा सम्मेलन का आगाज कलश यात्रा से किया गया। करीब 24 सौ कलशों में महिलाएं शारदा नदी से जल लेकर आईं और पूरे शहर में यात्रा निकाली गई, जिसके तहत शहर में कई स्थानों पर लोगों ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं युवा सम्मेलन के लिए 24 सौ कलशों में शारदा नदी तट से जल लाया गया और कलश यात्रा निकाली गई। इसमें झांकियां भी थीं। यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरी। जिसके तहत आरपी मौर्या, रूपनरायण गुप्ता, रामचंद्र मौर्या, आरपी पांडे, टिंकू आदि तमाम लोगों ने सेवाभाव से पानी, शर्बत, फल आदि का वितरण किया। इसमें नौगवां, पलिया, मझगईं, पलिया खुर्द, बड़ा गांव, पतवारा, बोझावा, निघासन समेत तमाम स्थानों से लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित किया। शांतिकुंज हरिद्वार की विशिष्ट टोली के नायक राजकुमार मृगु ने कलश पूजन कराकर कलश के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया। उन्होंने कलश के व्यावहारिक स्वरूप को जीवन में उतारने पर विशेष बल दिया। इस दौरान टोली के ओमप्रकाश, सरोज पांडे, रुद्र गिरि गोस्वामी, रामराज पांडे आदि मौजूद रहे। इसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रात: 6 बजे योग और प्राणायाम शिक्षा दी जाएगी। विश्वविद्यालय के छात्रों की टोली में नायक बृजेश कश्यप, रामू मौर्य, भारत, राहुल, विवेक मौर्या, अतुल, ज्ञान प्रकाश, निकेत सिंह आदि शामिल रहे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed