फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar over decision of not out, cricket match cancelled

Lakhimpur Kheri News: नॉट आउट के निर्णय पर हंगामा, क्रिकेट मैच रद्द

Sat, 14 Jun 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uproar over decision of not out, cricket match cancelled
सिकंदराबाद। कस्बे के शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक इंटर काॅलेज में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नाॅट आउट के निर्णय पर हंगामा हो गया। इसके बाद समिति ने मैच रद्द करने का निर्णय लिया। हंगामे को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों को पुलिस भी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में खेले जा रहे शहीद राज नारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को शुरू हुआ। यहां टॉस जीतकर आरसीबी क्लब सिकंदराबाद ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और देवरी की टीम बैटिंग करने उतरी। 14 ओवर में 142 रन बनने के बाद नॉट आउट को लेकर अंपायर के निर्णय पर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच होने के कारण मैदान में करीब दस हजार लोग थे। बवाल बढ़ता देख प्रभारी निरीक्षक नीमगांव आलोक कुमार धीमान चौकी प्रभारी आशीष सहरावत समेत तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचा स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद बढ़ता देख प्रबंध समिति के सदस्य शैलेंद्र सिंह ने मैच रद्द करने की घोषणा कर दी। पुलिस ने खेल प्रेमी दर्शक समेत भीड़ को वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed