{"_id":"68bc72440fb7c040f20a4963","slug":"uproar-in-chc-after-the-death-of-mother-and-child-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-155111-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सीएचसी में हंगामा
Sat, 06 Sep 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज सीएचसी में ग्रामीणों को समझाती-बुझाती पुलिस। संवाद।
बांकेगंज। सीएचसी पर प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
कस्बा निवासी राजेश कुमार की गर्भवती पत्नी सपना (28) बुधवार को बांकेगंज सीएचसी में प्रसव कराने गई थी। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर स्टाफ नर्स ने उसे लखीमुपर रेफर कर दिया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। दोनों की मौत से गुस्साए परिजन शनिवार शाम अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया।
मृतका सपना के पति राजेश कुमार का आरोप है कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही बरती और उसे रेफर कर दिया। इससे दोनों की मौत हो गई, जबकि परिजन दिन के 11 बजे उसे लेकर अस्पताल गए थे। इसके बाद शाम सात बजे करीब उसे अस्पताल से रेफर का पर्चा थमा दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे लखीमपुर ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस से आई कॉल से भी स्टाफ नर्स ने बात नहीं की। इससे पत्नी को प्राइवेट वाहन से ले गए।
उधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। परिजनों जच्चा-बच्चा की मौत की जिम्मेदार स्टॉफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।