फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar after death of electrician, SE accused of harassment

Lakhimpur Kheri News: विद्युत कर्मी की मौत के बाद हंगामा एसई पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

Sun, 04 Jan 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Uproar after death of electrician, SE accused of harassment
संसारपुर में वि​धिक सहायता केंद्र पर शिकायत सुनते तहसीलदार। संवाद
लखीमपुर खीरी। गढ़ी बिजली उपकेंद्र में तैनात टीजी-2 विद्युत कर्मचारी रामगोपाल राणा (45) पुत्र हरी सिंह की घर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद परिजन व साथी कर्मचारी अधीक्षण अभियंता की प्रताड़ना से मौत होने का आरोप लगाकर शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। यहां अधीक्षण अभियंता (एसई) के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सभी कर्मचारी कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने एकत्र हुए और अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

आरोप है कि जब से अधीक्षण अभियंता लखीमपुर आए हैं, तब से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इधर, साथी कर्मचारी की मौत की सूचना पर जनपद भर से विद्युत कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचे और एकता की ताकत दिखाई। कर्मचारियों के पक्ष में कई डिवीजन के एक्सईएन के अलावा गोला, निघासन, मितौली के अलावा सदर के दो एसडीओ सहित कई जेई मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के साले महादेव प्रसाद ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने शुक्रवार रात तक बहनोई के साथ बंद कमरे में बैठक की। उनको काफी फटकार लगाई। रात करीब 10 बजे के बाद वे घर पहुंचे। वे काफी घबराए हुए थे। पूरी रात सो नहीं सके। सुबह करीब चार बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। बहन ने फोन पर जानकारी दी। जिला अस्पताल ओयल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। महादेव ने बताया कि करीब एक महीने से उनको प्रताड़ित किया जा रहा था।

संसारपुर में विधिक सहायता केंद्र पर शिकायत सुनते तहसीलदार। संवाद

संसारपुर में विधिक सहायता केंद्र पर शिकायत सुनते तहसीलदार। संवाद

संसारपुर में विधिक सहायता केंद्र पर शिकायत सुनते तहसीलदार। संवाद

संसारपुर में विधिक सहायता केंद्र पर शिकायत सुनते तहसीलदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed