{"_id":"fe02a853076b4749e79bf6613a8f4b0e","slug":"update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्कालीन घटनाओं से भी अपडेट रहें छात्राए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्कालीन घटनाओं से भी अपडेट रहें छात्राए
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। यहां छात्राओं को सिविल सेवा की तैयारी करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
काउंसिलिंग में जिला पुस्तकालय अध्यक्ष संजय कुमार साह ने छात्राओं को सिविल परीक्षाओं की तैयारी के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी घटना के बारे में हमें अपनी सकारात्मक, नकारात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए। उन्होंने पाठ्यक्रम के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी कैसे करें इसकी विस्त़ृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल के समय में लड़कियां किसी से पीछे नहीं हैं। वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ें। पाठ्यक्रम के साथ साहित्यिक पुस्तकें भी पढ़ने की आदत डालें।