Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   up nikay chunav nagar panchayat singahi lack of basic facilities

निकाय चुनाव: कभी वैभवशाली था लखीमपुर का सिंगाही... अब मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव

Sat, 29 Apr 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Apr 2023 07:59 AM IST
सार

सिंगाही नगर पंचायत में भाजपा ने एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष उत्तम मिश्रा पर अपना दांव लगाया है। सपा ने इस बार राजीव गुप्ता पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
up nikay chunav nagar panchayat singahi lack of basic facilities
सिंगाही का राजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में राजकीय वैभव को दर्शाते अनेक प्रतीकों को संजोने वाला सिंगाही कस्बा कभी प्राचीन रियासत खैरीगढ़ की राजधानी था। यहां की महारानी सुरथ कुमारी शाह द्वारा बनवाए गए कई भव्य भवन और मंदिर जैसे सूरत महल, काली मंदिर, भूलभुलैया शिव मंदिर, राजा इंद्र विक्रम सिंह का स्टेच्यू कस्बे की शान बढ़ाते हैं। निघासन से तिकुनिया जाने वाले मार्ग पर स्थित कस्बा सिंगाही दुधवा टाइगर रिजर्व से बिल्कुल सटा हुआ है, मगर इतने वैभवशाली नगर के लोग मूलभूत सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1955 में सिंगाही कस्बे में भेड़ौरा गांव को जोड़कर सिंगाही भेड़ौरा नाम से नगर पंचायत का गठन किया गया। सुरथ बहादुर शाह नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बने। सुरथ बहादुर शाह बाद में सांसद भी रहे। नगर पंचायत सिंगाही के चुनावी मैदान में निवर्तमान और एक पूर्व अध्यक्ष समेत कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष उत्तम मिश्रा पर अपना दांव लगाया है। सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारकर अपनी पत्नी और भाभी को अध्यक्ष बनाने वाले मोहम्मद कय्यूम इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है। सपा ने इस बार राजीव गुप्ता पर भरोसा जताया है। बसपा का कोई महारथी इस बार चुनावी रण में नहीं उतरा है। कांग्रेस से कमलेश कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह हैं नगर पंचायत की समस्याएं

  • पूरे नगर क्षेत्र में गंदगी, कचरे से चोक पड़ी नालियां।
  • जल निकास की व्यवस्था न होने से कई मोहल्लों में जलभराव।
  • नगर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से कई सड़कों पर जाम की समस्या।
  • नगर में ऐतिहासिक धरोहर का क्षरण, रखरखाव पर ध्यान नहीं।
कस्बे में टूटी गलियां और नालियां
  • नगर पंचायत सिंगाही एक नजर में
  • जनसंख्या - 25000
  • क्षेत्रफल- 06 वर्ग किलोमीटर
  • वार्ड - 13

कुल मतदाता  - 15337
पुरुष मतदाता - 7842
महिला मतदाता - 7495
युवा मतदाता -  3000

जातीय समीकरण
ब्राह्मण - 12 प्रतिशत
वैश्य - 15 प्रतिशत
क्षत्रिय - 05 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग -  15 प्रतिशत
दलित - 15 प्रतिशत
मुस्लिम -  35 प्रतिशत
अन्य- 03 प्रतिशत

यह हैं चुनाव मैदान में

उत्तम कुमार मिश्र - भाजपा
राजीव कुमार गुप्ता- सपा
कमलेश कुमार सिंह - कांग्रेस
राजू कादरी- निर्दलीय
मोहम्मद कय्यूम - निर्दलीय
महेश - निर्दलीय

नगर पंचायत की पहचान

सिंगाही नगर पंचायत प्राचीन खैरीगढ़ रियासत की राजधानी रही है। यहां महारानी सुरथ कुमारी शाह का बनवाया भव्य राजमहल सूरत महल इस नगर की पहचान है। यह महल ब्रिटेन के राजा के महल बकिंघम पैलेस की तर्ज पर बना हुआ है। यह अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए जाना जाता है। महल के सामने बना मां काली और सूर्य मंदिर भी अपने आप में विशेष है। नगर से दो किलोमीटर दूर स्थित भूलभुलैया शिव मंदिर भी महारानी सुरथ कुमारी शाह की देन है। इस मंदिर की विशिष्ट वास्तु संरचना इसे विशेष बनाती है।

क्या कहते हैं मतदाता
कस्बे में व्यवसाय करने वाले जितेंद्र जैन का कहना है कि नगर पंचायत अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहा है। इसके चलते कस्बे के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

कस्बे के व्यापारी महेश अग्रवाल कहते हैं कि सिंगाही जैसे वैभवशाली नगर के लोगों को गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गंदगी के कारण कस्बा बेहाल है।

गौतम राठौर कहते हैं कि कस्बे में गंदे पानी के निकास की व्यवस्था ठीक नहीं है। इससे कस्बेे के कई मोहल्लों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

व्यापारी जोगेंद्र शाक्य ने बताया कि कस्बे के लोगों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। इस ऐतिहासिक नगर में ऐतिहासिक धरोहरों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed