{"_id":"616fba0ee3c451214d38cc59","slug":"up-lakhimpur-kheri-ghaghara-river-boat-turn-around-dozens-of-people-drown-away-rescue-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: घाघरा नदी में नाव पलटी, 10-12 लोग बहे, राहत बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: घाघरा नदी में नाव पलटी, 10-12 लोग बहे, राहत बचाव कार्य जारी
Wed, 20 Oct 2021 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:11 PM IST
सार
थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिरजापुर गांव के आठ से दस लोग नाव लेकर सुबह नदी पार अपने खेत देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील के थाना ईसानगर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के 10 से 12 लोगों के घाघरा नदी में बहने की खबर थी। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि वह सभी लोग एक टापू पर फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग नाव पर सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। मौके पर एक स्टीमर पहुंच चुका है। बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिरजापुर गांव के आठ से दस लोग नाव लेकर सुबह नदी पार अपने खेत देखने जा रहे थे। गांव वालों का कहना है कि नदी में बहकर आई लकड़ी उठाने के लिए गांव के 10 लोग नाव पर सवार होकर गए थे कि अचानक नाव पलटने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
नाव पर सवार लोगों में सुंदर पुत्र गया प्रसाद, त्रिमोहन पुत्र सुंदर, अशोक कुमार पुत्र गया प्रसाद, ढोड़े पुत्र ननकू, दीपू पुत्र ननकऊ, सुरेंद्र कुमारपुत्र ननकऊ, कृपा दयाल पुत्र मोहन, मुरारी पुत्र मौजीलाल, राजू पुत्र शैलाफी बताए जाते हैं। मौके पर एसडीएम धौरहरा रेनू, थाना अध्यक्ष राज करण शर्मा, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला बचाव दल के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
वहीं, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया की वह मौके पर पहुंच रहे हैं। जबकि गांव में मौजूद एसडीएम रेनू ने बताया कि अभी कुछ कंफरमेशन नहीं है। सूचना के आधार पर हम अलर्ट हैं। राहत बचाव के प्रयास जारी हैं। आधे घंटे में सब तस्वीर साफ हो जाएगी।