UP Police Exam 2024: लखीमपुर खीरी के 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
लखीमपुर खीरी जिले के 15 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में गजब का उत्साह देखा गया।
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में पांच दिनों तक चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया। जिले के 15 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस ने जगह जगह पथ प्रदर्शक बैनर लगाए। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार हिन्दी के सवाल कठिन थे। जबकि रीजनिंग के सवालों ने भी काफी देर तक उलझाए रखा।
गोंडा के अमित कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र के ज्यादातर सवालों के जवाब के दिए हैं। समय का थोड़ा अभाव था। अगर कुछ समय और मिलता तो अच्छे से जवाब दिया जाता। फिर भी अब परिणाम आने के बाद ही रिजल्ट पता चल सकेगा। पीलीभीत निवासी मोहम्मद अनस ने बताया कि पेपर ठीक था। हिंदी और रीजनिंग के सवाल थोड़ कठिन थे लेकिन फिर भी परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है। 300 अंकों का पूरा प्रश्नपत्र आया था। प्रश्नपत्र में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान और अन्य तमाम विषयों को शामिल किया गया था।
लखनऊ से आईं पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि उम्मीद से अच्छा पेपर आया था। समय भी पर्याप्त था। सभी सवाल हल किए हैं। अब परिणाम का इंतजार है। सीतापुर की ध्रुवी सिंह ने बताया कि हिन्दी और सांइस के तमाम सवाल कठिन थे। अच्छा रहा लेकिन माइनस मार्किंग होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल उम्मीद पूरी है, परिणाम अच्छे आएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.