फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: Two room inspectors will be deployed to monitor 40 students each

यूपी बोर्ड : 40-40 विद्यार्थियों की निगरानी में लगेंगे दो-दो कक्ष निरीक्षक

Tue, 13 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 13 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Two room inspectors will be deployed to monitor 40 students each
लखीमपुर खीरी। फरवरी में आयोजित यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर ड्यूटी लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। इस बार प्रत्येक कक्ष में 40 विद्यार्थियों की निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि ड्यूटी में तैनात किसी शिक्षक का पाल्य उस केंद्र पर परीक्षा न दे रहा हो। ऐसे शिक्षकों को दूसरे केंद्रों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस बार 129 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होगी। इसमें 90244 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें हाईस्कूल के 49980 और इंटरमीडिएट के 40264 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए विभाग ने सख्ती के साथ ही बेहतर इंतजाम किए हैं। केंद्र पर प्रवेश से लेकर कमरों तक को सीसी कैमरों से लैस किया गया है, ताकि आने जाने वालों पर विशेष निगरानी की जा सके। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान आपत्तिजनक हरकत सामने आई तो तत्काल पकड़ में आ जाएगी। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। औचक जांच के लिए सचल दल तैनात किए जाएंगे। लखनऊ मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम बनेगा। इन दोनों जगहों से वाई-फाई के जरिये सीसी कैमरों से लैस प्रत्येक केंद्र लाइव जुड़े रहेंगे। कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र की निगरानी होगी। कक्ष निरीक्षक के लिए परीक्षा ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन लेकर परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed