{"_id":"62cb255574449903ea5e0b0b","slug":"up-board-registration-will-be-done-in-class-9-and-11-till-august-5-lakhimpur-news-bly4909061196","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : पांच अगस्त तक होंगे कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : पांच अगस्त तक होंगे कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पांच सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड होगी चेक लिस्ट
- सत्यापन के बाद 30 तक जमा होगी नामावली लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण को लेकर मनमानी नहीं चलेगी। बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश से लेकर पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
उसके अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण, चेक लिस्ट व जांच के साथ सुधार करते हुए नामावली जमा करने की तिथि तक निर्धारित की है। कक्षा नौ एवं 11 में पांच अगस्त तक पंजीकरण होंगे। पांच सितंबर तक ऑनलाइन चेक लिस्ट अपलोड होगी। सत्यापन के बाद नामावली 30 सितंबर तक जमा हो सकेगी।
विज्ञापन
जिले में 51 राजकीय, 45 सहायता प्राप्त एवं 190 वित्तविहीन कॉलेज हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए अब तक कक्षा नौ में करीब 29 हजार, कक्षा 10 में 25 हजार, कक्षा 11 में 22 हजार और कक्षा 12 में करीब 19 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन
प्रवेश एवं ऑनलाइन पंजीकरण में मनमानी रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पंजीकरण से लेकर नामावली अपलोड करने की समय सारिणी जारी कर दी है। जारी समय सारिणी के अनुसार कक्षा नौ व 11 में प्रवेश व ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। इसके बाद 20 अगस्त तक सिर्फ कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पंजीकरण करने के लिए 25 अगस्त तक प्रति छात्र 50 रुपये विलंब शुल्क लेकर प्रवेश की छूट रहेगी। 26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड विद्यार्थियों की चेक लिस्ट अपलोड कर प्रिंट लेने के बाद नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो का मिलान करने को कहा है। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। छह सितंबर से 20 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों की जांचोपरांत मिली कमियों का संशोधन/ अपडेशन कार्य पूरा किया जाएगा। इस अवधि में नवीन छात्र का विवरण स्वीकार नहीं होगा, केवल संशोधन ही मान्य होगा।
ऑनलाइन संशोधन फाइनल करने के बाद 30 सितंबर तक प्रधानाचार्यों को पंजीकृत छात्रों की फोटो युक्त नामावली व शुल्क जमा की प्रति डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पंजीकरण एवं प्रवेश की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट से इसकी जानकारी कर सकते हैं। प्रधानाचार्य बोर्ड के निर्देशानुसार प्रवेश एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।
- डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस