फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: Half-yearly examination of class nine will be on OMR sheet

यूपी बोर्ड : ओएमआर शीट पर होगी कक्षा नौ की छमाही परीक्षा

Mon, 15 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Half-yearly examination of class nine will be on OMR sheet
UP Board - फोटो : Amar Ujala
कक्षा 11 और 12 की छमाही एवं प्रीबोर्ड परीक्षा में बदलाव नहीं
विज्ञापन

डीआईओएस का निर्देश, छात्रों की छूटने न पाए पेपर
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड कक्षा नौ की छमाही परीक्षा में इस बार एक नया प्रयोग कर रहा है। इसमें पेपर दो भागों में होंगे। एक 20 नंबर का और दूसरा 50 नंबर का। 20 नंबर वाले भाग में एक-एक नंबर के 20 प्रश्न (बहुविकल्पीय) होंगे, जिनके उत्तर ओएमआर शीट पर लिखना होगा। दूसरा भाग 50 नंबर का होगा। इसमें विस्तृत प्रश्न होंगे। इनका जवाब उत्तर पुस्तिका पर लिखना होगा। बोर्ड ने इसका परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ की छमाही परीक्षा इस सप्ताह कराने के निर्देश दिए हैं। इसका कार्यक्रम तक घोषित कर दिया है। परीक्षा नए पैटर्न पर दो भागों में होगी। इसमें ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका दोनों का प्रयोग होगा। विभागीय लोगों का कहना है कि नए पैटर्न पर पेपर कराने का निर्णय कोरोना महामारी जैसी परिस्थिति को लेकर लिया गया है। ऐसे में छात्र इस बार पहली बार पेपर में ओएमआर शीट का प्रयोग करेंगे। इसमें छात्रों को एक प्रश्न के चार उत्तर में एक सही जवाब के सामने का गोला काला करना करना होगा। इसमें छात्रों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। वहीं कक्षा 11 एवं 12 की छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी।
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन में मिलेंगे 30 नंबर
पेपर 100 नंबर का होगा। इसमें 30 नंबर का आंतरिक मूल्यांकन और 70 नंबर की लिखित परीक्षा। नए पैटर्न के अनुसार 70 अंक के लिखित पेपर के दो भाग होंगे। एक भाग 20 नंबर और दूसरा 50 नंबर का होगा। छात्रों को परीक्षा के लिए ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका विद्यालय से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छमाही एवं प्री-बोर्ड परीक्षा समय सारिणी
1- छमाही लिखित परीक्षा नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगी।
2- इसके प्राप्तांक बोर्ड वेबसाइट पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक अपलोड करने होंगे।
3- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का शिक्षण कार्य 15 जनवरी तक पूरा करना होगा।
4- कक्षा-11,12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन 24 से 31 जनवरी।
5- प्री- बोर्ड की लिखित परीक्षा एवं कक्षा-नौ व 11 की वार्षिक गृह परीक्षा का आयोजन फरवरी-2022 के प्रथम सप्ताह में।
6- प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक वेबसाइट पर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक अपलोड करने होंगे।

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए किया जा रहा है तैयार
ओएमआर शीट पर परीक्षा दिलाने का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है, क्योंकि इन परीक्षाओं में ओएमआर शीट पर ही उत्तर देना होता है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पता चल जाएगा कि प्रतियोगी परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है।


कक्षा नौ की छमाही परीक्षा इस बार नए पैटर्न पर होगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को शासनादेश से अवगत करा दिया है। प्रधानाचार्यों को भी निर्देशित कर दिया है कि वह छात्रों को ओएमआर शीट में उत्तर भरने का अभ्यास कराना शुरू कर दें। साथ ही छात्रों को परीक्षा के संबंध में सूचित अवश्यकर दें, जिससे किसी भी छात्र छात्रा की परीक्षा छूटने न पाए।
- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed