फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board 10th 12th Result 2023 Lakhimpur kheri UPMSP High School Intermediate toppers

UP Board Result: हाईस्कूल में अपूर्वा, इंटर में शांभवी, शिवांशु बने जिला टॉपर, प्रदेश में टॉप टेन में भी शामिल

Tue, 25 Apr 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह पाई है। वहीं, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में गोला के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। छात्राओं ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2023 Lakhimpur kheri UPMSP High School Intermediate toppers
हाईस्कूल टॉपर को मिठाई खिलाते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। लखीमपुर खीरी जिले की दो छात्राओं व एक छात्र ने जिला टॉप कर प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। हाईस्कूल में गोला की अपूर्वा शर्मा, जबकि इंटरमीडिएट में गोला की शांभवी वर्मा और लखीमपुर शहर के अंशुल पटेल ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में गोला के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। छात्राओं ने बाजी मारी है। कॉलेज की अपूर्वा शर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.17 प्रतिशत और इंटर की छात्रा शांभवी वर्मा ने 95.80 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप कर प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाई है। 
विज्ञापन


अपूर्वा शर्मा को हाईस्कूल की प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में छठा स्थान और शांभवी वर्मा को इंटरमीडिएट की प्रदेश की सूची में नौवां स्थान मिला है। जबकि, लखीमपुर शहर के दीन दयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अंशुल पटेल ने भी 95.80 फीसदी अंक हासिल कर न सिर्फ जिला टॉप किया बल्कि प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में भी जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल का 85.29%, इंटर का 78.54 % रहा रिजल्ट

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.29 फीसदी, जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 78.54 फीसदी रहा है। बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में 55,751 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें 52,098 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 44,432 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि, इंटर मीडिएट में 50303 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 47,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 33,405 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम 78.54 फीसदी रहा है।

जिले की टॉप टेन सूची में 30 छात्र 

जिले के टॉपर्स की टॉप टेन सूची में हाईस्कूल के 12 छात्र व छात्राएं, जबकि इंटर मीडिएट के 18 मेधावी शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल में तीन छात्र समान अंक लाकर आठवें स्थान पर हैं। जबकि, इंटरमीडिएट में दो प्रथम, दो पांचवे, तीन छठे, तीन सातवें व तीन छात्र समान अंक लाकर आठवें नंबर पर हैं।

हाईस्कूल के जिला टॉप-10

1- अपूर्वा शर्मा-97.17 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ
2- वेदांग मिश्रा- 96.33 प्रतिशत, विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोलाा गोकर्णनाथ
3- शोभित गिरि- 96 प्रतिशत, कृषक उत्तर माध्यमिक विद्यालय बसहा खीरी
4- आस्था भारद्वाज-95.83 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ
5- आकर्श श्रीवास्तव-95.50 प्रतिशत, दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखीमपुर
6- अनुराग पाल-95 प्रतिशत, श्रीपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज चौखड़िया, मैगलगंज
7- आदित्य मौर्य-94.83 प्रतिशत, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, लखीमपुर
8- अर्पित वर्मा-94.67 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ
8- अर्पित वर्मा-94.67 प्रतिशत, सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बेलरायां
8- हर्षित सिंह-94.67 प्रतिशत, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज सुखवासां
9- दिव्यांश वर्मा-94.50 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ
10- रौनक-94.33 प्रतिशत, संजय गांधी इंटर कॉलेज खजुहा, मोहम्मदी

इंटर जिला टॉप-10

1- शांभवी वर्मा-95.80-विद्या मंदिर गोला
1- शिवांश पटेल-95.80-दीनदयाल लखीमपुर
2- अरुण मौर्य-95.20-डीएस कॉलेज लखीमपुर
3- सक्षम कुशवाहा-95-विद्या निकेतन, गोला
4- रॉबिन वर्मा-94.60-विद्या मंदिर गोला
5- आस्था पटेल-94.40-सोबरन कॉलेज संसारपुर, बोझिया
5- आदित्य मौर्य-94.40-आरआरएसडी कस्ता
6- मो. जीशान-94.20-राजा लोने सिंह, मितौली
6- प्रशांत त्रिपाठी-94.20-विद्या निकेतन गोला
7- हर्षित वर्मा-93.80-विद्या मंदिर गोला
7- निहाल गुप्ता-93.80-सिटी मांटेसरी, लखीमपुर
7- प्रिंस कुमार-93.80-सिटी मांटेसरी, लखीमपुर
8- प्रिंस शुक्ला-93.60-विद्या निकेतन गोला
8- वरदान मिश्रा-93.60-विद्या निकेतन गोला
8- आर्यन वर्मा-93.60-दीनदयाल, लखीमपुर
9- विशाल कुमार-93.40-अमर निशा बसढ़ी, पसगवां
10- पुष्पेंद्र कुमार-93.20-डी प्रसाद गायत्री, निघासन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed