फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unknown person pasted threatening letter on villager house in lakhimpur kheri

'चौराहे पर आज तुम्हें गोली मारूंगा': धमकी भरे पत्र से दहशत में परिवार, लिखा- बच सकते हो तो बच लो...

Mon, 13 Mar 2023 07:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Mar 2023 07:20 PM IST
सार

पलियाकलां क्षेत्र में कंपनी फार्म गजरौरा निवासी ग्रामीण के मकान के दरवाजे पर किसी ने धमकी भरा पत्र चिपका दिया। धमकी से दहशत में आए पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Unknown person pasted threatening letter on villager house in lakhimpur kheri
पलिया कोतवाली क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में कंपनी फार्म गजरौरा के एक ग्रामीण के घर किसी अज्ञात ने धमकी भरा पत्र घर के दरवाजे पर चिपका दिया। इसमें गोली मारकर जान से मार देने की बात लिखी थी। पत्र देखने के बाद ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कंपनी फार्म गजरौरा निवासी अरूण कुमार पुत्र राम लोटन ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने कहा है कि सोमवार की सुबह जब उसके पिता ने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर धमकी भरा पत्र चिपका था जो नीचे गिर गया। पत्र में लिखा था कि तुम्हारे दिन पूरे हो चुके हैं, आज चौराहे पर तुम्हें गोली मारूंगा। बच सकते हो तो बच लो। जितना जिंदा रहना था रह लिया। नीचे गैंगस्टर बाबू लिखा था। 
विज्ञापन


धमकी भरा पत्र पढ़कर परिवार के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर पत्र भी दिखाया। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, मौका मुआयना भी किया है। फिलहाल अराजक तत्व की शरारत लग रही है, लेकिन फिर भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed