{"_id":"6660e32db3a056ca6005f6d4","slug":"union-minister-of-state-for-home-teni-and-bjp-national-vice-president-rekha-were-defeated-in-their-own-homes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-121531-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अपने घर में ही मिली केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा को शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अपने घर में ही मिली केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा को शिकस्त
विज्ञापन
अजय मिश्र टेनी
लखीमपुर। दो बार के सांसद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को अपने ही विधायकों का साथ नहीं मिला। मतगणना के आंकड़ों ने जो तस्वीर पेश की है, उसके मुताबिक दोनों प्रत्याशियों को तीन-तीन विस क्षेत्रों से शिकस्त मिली, जबकि दो में जनता का साथ मिला। लखीमपुर शहर में रहने वाले टेनी को वहीं से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मोहम्मदी में मतदान करने वाली रेखा को भी अपने घर में हार नसीब हुई।
खीरी सीट की बात की जाए तो यहां भाजपा ने तीसरी बाहर अजय मिश्र टेनी पर भरोसा जताया था। प्रत्याशी भी हैट्रिक लगना तय मान रहे थे, लेकिन मतदाताओं के बदले मिजाज और उनके अपने विधायकों की नाराजगी ने उनका सपना पूरा नहीं होने दिया। इसका खामियाजा पार्टी को सीट खोकर भुगतना पड़ा। टेनी को लखीमपुर शहर, गोला और श्रीनगर विधायक का साथ नहीं मिल पाया। इन तीनों विस क्षेत्रों से टेनी को हार का सामना करना पड़ा। केवल पलिया और निघासन विस क्षेत्र ही ऐसे रहे, जहां से उन्हें जीत मिली। सर्वाधिक नुकसान गोला से हुआ, यहां से टेनी को 26227 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। श्रीनगर विस क्षेत्र से 24012 तो लखीमपुर शहर से 7233 वोटों से उन्हें शिकस्त मिली। इन विधानसभा क्षेत्रों के सहारे गठबंधन प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा अपनी सीट निकाल ले गए।
धौरहरा लोकसभा सीट के पांचों विस क्षेत्रों का हाल भी खीरी जैसा ही है। यहां भी दो बार की सांसद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा का भी हैट्रिक का सपना टूटा है। रेखा को कस्ता, मोहम्मदी और हरगांव विधानसभा क्षेत्रों से शिकस्त मिली। सबसे ज्यादा नुकसान कस्ता में हुआ है। वह यहां से 5719 वोटों से हारी हैं। गृहनगर मोहम्मदी में 3255 तो सीतापुर जिले के हरगांव से 1930 वोटों से उन्हें हार मिली। जबकि हरगांव में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जनसभा की थी। रेखा को केवल धौरहरा और सीतापुर की महोली विस क्षेत्रों में जीत नसीब हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील सिंह कह रहे हैं कि हार की समीक्षा की जा रही है। कहां-किस स्तर से गलती हुई है और किस-किस बूथ पर कम वोट मिले हैं, इसकी समीक्षा बूथ स्तर पर कराई जा रही है।
विज्ञापन
इधर, वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो पलिया से भाजपा विधायक रोमी साहनी, कस्ता से सौरभ सिंह, निघासन से शशांक वर्मा, लखीमपुर से योगेश वर्मा, गोला से अमन गिरि, धौरहरा से विनोद शंकर अवस्थी, श्रीनगर से मंजू त्यागी, मोहम्मदी से लोकेंद्र प्रताप सिंह के अलावा हरगांव से सुरेश राही और महोली से शशांक तिवारी विधायकी का चुनाव जीते थे।
पोस्टल बैलेट में भी उत्कर्ष पर भरोसा
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को ईवीएम से 521954 वोट मिले थे। सपा के उत्कर्ष वर्मा को 555277 वोट मिले। जबकि बसपा के अंशय कालरा को 110122 वोट मिले। वहीं, पोस्टल बैलेट में भी अजय को शिकस्त मिली। इन्हें 1082 वोट मिले, जबकि उत्कर्ष वर्मा को 2088 वोट मिले थे। अंशय को 338 वोट मिले थे।
2022 के विधानसभा चुनाव में योगेश वर्मा से हार गए थे उत्कर्ष
2022 के विधानसभा चुनाव में लखीमपुर से भाजपा के योगेश वर्मा जीते थे। उन्हें 127,663 वोट मिले थे। जबकि सपा के उत्कर्ष वर्मा सपा दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 107,085 मिले थे। लोकसभा चुनाव में उत्कर्ष वर्मा ने ऐसी मजबूती से संघर्ष किया कि उन्हें संसद जाने का मौका मिल गया।
खीरी लोकसभा सीट की विधानसभा वार तस्वीर
विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी बसपा प्रत्याशी नोटा वैध वोट कुल वोट
पलिया 104631 97788 24272 1734 230144 231878
निघासन 116230 98924 21120 1898 239654 241552
गोला गोकर्णनाथ 95833 122060 26797 1425 247282 248707
श्रीनगर 88972 112984 22625 1375 227311 228686
लखीमपुर 116288 123521 15308 1483 257504 258987
-- -- -- -
धौरहरा लोकसभा सीट की विधानसभा वार तस्वीर
विधानसभा सपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी बसपा प्रत्याशी नोटा वैध वोट कुल वोट
धौरहरा 84845 90977 35417 1821 219034 220855
कस्ता 84410 78691 36913 1244 205986 207230
माेहम्मदी 86097 82842 52104 1381 228499 229880
महाेली 96436 97131 34226 1417 235631 237048
हरगांव 90862 88932 26304 1270 213209 214479
पोस्टल बैलेट में भी आनंद पर भरोसा
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार, ईवीएम से सपा के आनंद भदौरिया को 442650 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा को 438573 वोट मिले थे। जबकि बसपा के श्याम किशोर अवस्थी को 184964 वोट मिले। वहीं, पोस्टल बैलेट में भी रेखा को शिकस्त मिली। इन्हें 721 वोट मिले, जबकि आनंद भदौरिया को 1093 वोट मिले थे। श्याम किशोर को 510 वोट मिले थे।