फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Union Minister of State for Home inaugurated 200 bed hospital

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पूजन कर 200 बेड अस्पताल का किया शुभारंभ

Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Home inaugurated 200 bed hospital
ओयल। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को विधि विधान से हवन पूजन कर ओयल के मोतीपुर में बनकर तैयार 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल को शुभारंभ कर दिया। पहले दिन त्वचा, मानसिक एवं नाक, कान व गला रोग से पीड़ित 18 मरीज देखे गए। उधर, इन तीनों रोग से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में पर्चा बनवाकर इधर उधर भटकते रहे। अंत में ओपीडी नए अस्पताल में शुरू होने की जानकारी लगने पर निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण होना है। इसको लेकर जिला अस्पताल को मोतीपुर स्थित 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। शुरूआत में स्किन, ईएनटी एवं मानसिक रोग की ओपीडी शुरू हुई है। अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री, सदर विधायक योगेश वर्मा एवं सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने विधि विधान से हवन पूजन एवं नारियल तोड़ कर किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

इसके बनने से गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को लखनऊ आदि जगहों की दौड़ नहीं लगानी होगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल अभी तीन रोगों की ओपीडी शुरू हो रही है। धीरे-धीरे जिला अस्पताल की समस्त सेवाएं इसमें मिलने लगेगी। पहले दिन की ओपीडी में पहले मरीज विजय वर्मा ने ईएनटी सर्जन डॉ. हर्षिता अवस्थी से दवा ली। उधर, जानकारी न होने पर रोज की तरह ईएनटी, त्वचा रोग के मरीज जिला अस्पताल ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक डॉक्टर का इंतजार करते हुए लाइन में खड़े रहे, लेकिन डॉक्टर के न आने की जानकारी होने पर बिना निराश होकर चले गए। पूजन के दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. आईके राम चंदानी,स्टेनो कार्तिकेय मिश्रा, अशोक पांडेय, नीरज शुक्ला,अमित कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed