फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unemployment increased, government failed to stop inflation: Mata Prasad

बेरोजगारी बढ़ी, महंगाई रोकने में विफल सरकार : माता प्रसाद

Thu, 29 Aug 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Unemployment increased, government failed to stop inflation: Mata Prasad
लखीमपुर खीरी। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बुधवार को प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं। महंगाई को रोक पाने में सरकार विफल है। बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में भी सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सपा नेता माता प्रसाद पांडे बुधवार को लखीमपुर खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा के चाचा की 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के बाद वह सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव तृप्ति अवस्थी के मिश्राना स्थित आवास पर आए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से वार्ता की और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर कहा कि यह लोग हमेशा समाज को बांटने की बात करते हैं। इनका एजेंडा है कि समाज को बांटो और राज करो। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहें हैं। बेरोजगार, नौकरियों की तलाश में परेशान हैं। सरकार इस पर कोई काम करना नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
उपचुनाव के लिए सपा की तैयारी पूरी
उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बारे में नेता प्रतिपक्ष ने कहा की समाजवादी पार्टी की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। भाजपा यह सब सीटें हारेगी। कहा कि योगी के पास लखनऊ में कहीं अलग से वोट नहीं रखा है, जो डलवा देंगे। जनता उनके खिलाफ हो चुकी है।

---------
69 हजार शिक्षक भर्ती पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने 69 हजार भर्ती पर भी सवाल उठाए। कहा कि उसमें धांधली हुई थी। जिन्हें आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए था, उन्हें नहीं मिला। सरकार का कहना था कि आरक्षण का पूरा लाभ दिया गया। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है, लेकिन हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह सिद्ध कर दिया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में धांधली हुई है। गलत तरीके से लोगों का चयन किया गया। इस दौरान उनके साथ सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed