{"_id":"628a84c532a60128bf021cc1","slug":"undertrial-prisoner-died-during-treatment-lakhimpur-news-bly4856915103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीने में दर्द होने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
मोहम्मदी के मोहल्ला शुक्लापुर का था रहने वाला रजी
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में करीब चार माह से निरुद्घ बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बंदी के सीने में दर्द उठने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था।
मोहम्मदी के मोहल्ला शुक्लापुर निवासी 51 वर्षीय रजी की तबीयत शनिवार की सुबह अचानक खराब हो गई। उसने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की थी, जिसके बाद जिला कारागार के डॉक्टर ने इलाज किया। फायदा न होने पर बंदी को सुबह 8.50 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान जेल प्रशासन ने बंदी के परिजन को सूचना दी, जिससे कुछ देर बाद वह लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अपरान्ह करीब 3.35 बजे बंदी रजी की मौत हो गई।
जेल प्रशासन के मुताबिक, बंदी लड़ाई-झगड़े के मामले में फरवरी 2022 में बंद हुआ था। कारागार अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह विचाराधीन बंदी रजी के सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।