फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Under the pressure of the administration, the possession itself removed from the leased land

प्रशासन के दबाव में पट्टे की जमीन से खुद हटाया कब्जा

Tue, 10 May 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Under the pressure of the administration, the possession itself removed from the leased land
अवैध मकान गिरवाते प्रशासनिक अधिकारी।
गोला तहसील के गांव बेलहरी में पट्टे की जमीन पर कई साल से काबिज था सुशील
विज्ञापन

एसडीएम की मौजूदगी में कब्जा मुक्त हुई पट्टे की जमीन
सिकंद्राबाद। गोला तहसील के गांव बेलहरी में पट्टे की जमीन पर कई साल से काबिज एक ग्रामीण ने सोमवार शाम खुद मकान तोड़कर उसे कब्जा मुक्त कर दिया। इसके पीछे तहसील प्रशासन की चेेतावनी बताई रही है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बेलहरी निवासी माखन लाल के नाम 29 डिसमिल जमीन का पट्टा था, जिस पर गांव के ही सुशील ने कब्जा कर मकान बना रखा था। इस संबंध में कई बार पीड़ित ने तहसील में शिकायत भी की, लेकिन हर बार उसे आश्वासन ही मिलता रहा। बताते हैं कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन ने मौके पर जाकर अवैध अचल संपत्ति हटवाकर 29 डिसमिल वह जमीन, जिस पर मकान बना था उसे भी कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी थी। मगर, कब्जा न हटने पर तहसील प्रशासन ने सोमवार को दोनों पक्षों को सिकंद्राबाद चौकी पर बुलाकर जमीन को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। इस पर पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे सुशील कुमार ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में स्वयं मकान गिराकर जमीन खाली कर दी। इस दौरान नीमगांव एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, लेखपाल जावेद सहित राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

बेलहरी गांव स्थित एक पट्टे की जमीन पर गांव के ही एक ग्रामीण ने कब्जा कर मकान बना लिया था, जिसकी पीड़ित ने शिकायत की थी। इस पर कब्जा करने वाले को जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे, जिस पर उसने सोमवार स्वयं मकान गिराकर जमीन खाली कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अविनाश चंद्र मौर्य, एसडीएम गोला
धौरहरा में सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने की मांग
धौरहरा। नगर पंचायत धौरहरा के नामित सदस्य सुरेंद्र कुमार दीक्षित ने एसडीएम धौरहरा को प्रार्थना पत्र देकर तालाब, खलिहान, चकरोड आदि सार्वजनिक स्थलों से अवैध कब्जे हटाने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के गाटा संख्या 3155 और 3161 राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है, जिसपर नगर पंचायत के अध्यक्ष की मिली भगत से आवासों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत के गाटा संख्या 3573 खलिहान है, इस पर फर्जी तरीके से खाता कायम करके उस पर कब्जा कर लिया गया है।
माता थाना मंदिर को जाने वाले चकमार्ग गाटा संख्या 3555 व 3581 पर लगे पुराने पेड़ों सहित चकमार्ग को खेतों में मिला लिया गया है। कस्बे में ही विकास खंड कार्यालय उत्तर मुख्य गेट के दाएं समाज कल्याण द्वारा निर्मित अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दुकानों पर भी दबंग कब्जा कर पक्का निर्माण करवा रहे है। सभासद सुरेंद्र कुमार दीक्षित ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है। संवाद
राजस्व विभाग की टीमों ने गांवों में कब्जे हटवाए
मोहम्मदी। राजस्व विभाग की टीमों ने क्षेत्र के गांवों में कब्जे हटवाने की कार्रवाई की।
क्षेत्र के गांव देहरा अजीतपुर में चकमार्ग की पैमाइश कर मिट्टी पटाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। भगेली में चकमार्ग की पैमाइश कराई गई। ग्राम ईटारोरा चकमार्ग की पैमाइश और ग्राम रामपुर मिश्र मे चकमार्ग पैमाइश कर ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया गया।

ग्राम रसूलपुर तबजुलहुसैन में पट्टेदार राम सहाय को कब्जा दिलवाया गया। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के अन्य गांवों में भी संयुक्त टीमों ने शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। एसडीएम ने टीमों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन संबंधित लेखपाल अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शासकीय भूमि पर किए कब्जों को नियमानुसार खाली करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed