{"_id":"61bb8e49556b420cfa164793","slug":"uncle-nephew-shot-in-dispute-over-transaction-both-injured-lakhimpur-news-bly4694070148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे को गोली मारी, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे को गोली मारी, दोनों घायल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
सदर कोतवाली में देवकली रोड पर शाम छह बजे हुई वारदात, आरोपी फरार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में देवकली रोड पर पटाखा कारोबारी मामा-भांजे को बृृहस्पतिवार को एक हमलावर ने उसी की दुकान में तमंचे से गोली मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी राजू खान देवकली रोड पर पटाखे की दुकान चलाता है। उसके साथ ही भांजा तालिब भी दुकान पर बैठता है। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी छन्नू दुकान पर पहुंचा और राजू खान से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद छन्नू ने 12 बोर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे राजू व उसका भांजा तालिब घायल हो गए। राजू के पेट में गोली के छर्रे लगे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छन्नू मौके से भाग निकला।
बताते हैं कि दिवाली में राजू खान से छन्नू ने छह हजार रुपये के पटाखे लिए थे, लेकिन दो हजार रुपये दिए थे। शेष चार हजार रुपये मांगे जाने से दोनों बीच विवाद हो गया था। तभी छन्नू ने देख लेने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पैसे के लेनदेन का विवाद है, जिससे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका था। बृहस्पतिवार को आरोपी छन्नू ने तमंचे से फायर कर दी, जिसके छर्रे लगने से पटाखा कारोबारी राजू खान व उसका भांजा तालिब घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।