फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ultrasound could not be done...pregnant women got lost in the rain

Lakhimpur Kheri News: नहीं हो सके अल्ट्रासाउंड... बरसात में भटकीं गर्भवती महिलाएं

Thu, 12 Sep 2024 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound could not be done...pregnant women got lost in the rain
जांच कक्ष की छत से टपकता बारिश का पानी   संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक न होने की वजह से बृहस्पतिवार को भी गर्भवती महिलाओं को बारिश में इधर-उधर भटकना पड़ा। बारिश में महिलाओं को मजबूरी में निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के चक्कर लगाने पड़े। अस्पताल के बरामदे और जांच केंद्र में छत टपकने की वजह से मरीज और तीमारदार परेशान दिखे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन 10 दिन से खराब पड़ी है। अस्पताल प्रशासन ने जल्द मशीन ठीक कराने की बात कही थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार तक मशीन सही नहीं हो सकी। इस वजह से बारिश में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, अस्पताल में तैनात चिकित्सक के भाई का निधन हो जाने से ओपीड़ी और अन्य सेवाएं दोपहर एक बजे तक ही संचालित हुईं। एक घंटे पहले ओपीडी बंद होने से कुछ मरीज चिकित्सकों से परामर्श लेने से रह गए। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

-----------

छत से टपक रहा पानी, तीमारदारों का बैठना मुश्किल
जिला महिला अस्पताल के जनरल वार्ड के बाहर बरामदे की छत से बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पानी टपकता दिखा। यहां का प्लास्टर भी टूटकर गिर गया है। पानी टपकने से फर्श पर जलजमाव हो गया है। बरामदे से थोड़ा आगे प्रतीक्षालय के पास भी पानी टपक रहा है। इस वजह से तीमारदार भीगने से बचने के लिए दूसरे किनारे पर बैठे दिखे। बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के सामने वाले जांच केंद्र कक्ष की छत से भी पानी टपकता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

अल्ट्रासाउंड मशीन सही नहीं हो सकी है। भवन पुराना होने से पानी टपकता है। अस्पताल मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर होना है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
- ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस महिला अस्पताल

जांच कक्ष की छत से टपकता बारिश का पानी   संवाद

जांच कक्ष की छत से टपकता बारिश का पानी   संवाद

जांच कक्ष की छत से टपकता बारिश का पानी   संवाद

जांच कक्ष की छत से टपकता बारिश का पानी   संवाद

जांच कक्ष की छत से टपकता बारिश का पानी   संवाद

जांच कक्ष की छत से टपकता बारिश का पानी   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed