{"_id":"621fc21a177ee10ce06f17c3","slug":"two-youths-of-the-city-missing-missing-registered-lakhimpur-news-bly4771032184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दो युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दो युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला अयोध्यापुरी और अर्जुनपुरवा निवासी दो युवक लापता हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक युवक मंगलवार की शाम को महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल होने गए थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे।
मोहल्ला अयोध्यापुरी कालोनी निवासी 35 वर्षीय नैमिष तिवारी मंगलवार की शाम को घर से निकला था लेकिन रात में वापस न लौटने पर परिजनों ने बुधवार को काफी तलाश की। हालांकि पता नहीं चला। फोन नंबर भी बंद हैं, जिससे परिजन अनहोनी की आशंका में चिंतित हैं। वहीं मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी 18 वर्षीय दीपक भी मंगलवार की रात को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। संवाद