फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths killed, one injured in three road accidents

तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 16 May 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, one injured in three road accidents
बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट, संपूर्णानगर रोड पर हुईं तीनों घटनाएं
विज्ञापन

पलियाकलां। क्षेत्र में संपूर्णानगर रोड पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पहली घटना में मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी राम अवतार का 38 वर्षीय पुत्र चुन्नेलाल बाइक से त्रिकोलिया रिश्तेदारी में गया था। वहां से शुक्रवार रात लौटते समय त्रिकोलिया पढुवा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर घायल चुन्नेलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सिंगाही खुर्द निवासी बाबूराम का 28 वर्षीय पुत्र रवि शुक्रवार देर रात संपूर्णानगर की ओर से बाइक से जा रहा था। अज्ञात वाहन से टकराकर उसकी भी मौत हो गई। यहां भी बाइक चालक बगैर हेलमेट के था। तीसरी घटना भी संपूर्णानगर रोड की है। परसपुर निवासी नीरज बाइक से पलिया की ओर आ रहा था। इस दौरान गुदरिया बाबा के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से भाग गया, जबकि नीरज ने अपना इलाज क्लीनिक पर कराया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर दो दुर्घटनाएं देर रात की होने व मृतकों को सीएचसी लाए जाने के बाद सीएचसी में काफी भीड़भाड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed