फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two women carriers caught with electronic goods worth lakhs of rupees

Lakhimpur Kheri News: लाखों रुपये के इलेक्ट्राॅनिक सामान के साथ दो महिला कैरियर पकड़ीं

Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two women carriers caught with electronic goods worth lakhs of rupees
धनगढ़ी-नेपाल में माल समेत पकड़ी गईं महिला कैरियर। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से तस्करी कर मोहाना नदी घाट की तरफ से लाया गया लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत दो महिला कैरियरों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




नेपाल एपीएफ के एसपी सुरेंद्र रंजीत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात करीब दस बजे धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड एक त्रिवेणी घाट पर गश्त के दौरान दो नेपाली महिला कैरियरों को पुलिस ने पकड़ा है। वह अवैध रूप से मोहाना नदी घाट होकर करीब दो लाख 13 हजार रुपये का सामान लेकर आ रहीं थीं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शांति व हस्मिता बताया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़ी गई महिला कैरियर हस्मिता इससे पूर्व आठ अक्तूबर को ढाई लाख का कपड़ा, शृंगार का सामान और 10 अक्तूबर को नौ लाख छह हजार रुपये के मोबाइल पार्ट्स छोड़कर जवानों को चकमा देकर भाग चुकी है। 14 अक्तूबर को माल व साथी के साथ इसको पकड़ने में सफलता पाई है। बरामद माल का सीजर बनाकर महिला कैरियरों समेत कैलाली कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed