{"_id":"1c953d44c4bc415a60c04f0dc6d220bc","slug":"two-trains-on-the-same-track-hullabaloo-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के हल्ले से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के हल्ले से अफरातफरी
ओयल खीरी।
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग-मैलानी रूट पर स्थित ओयल स्टेशन में रविवार को दो ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने के हल्ले से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बाद में रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के आउटर पर ही खड़ी होने जाने की बात कहते ह़ुए इसे शरारती तत्वों की कारस्तानी बताया है।
रेलवे के यातायात निरीक्षक टी लाल ने बताया कि रविवार को 52241 इंटरसिटी ट्रेन ऐशबाग जाने के लिए ओयल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर दोपहर दो बजकर 47 मिनट पर पहुंची, जबकि ऐशबाग से आ रही आगरा फोर्ट एक्सप्रेस हरगांव से दो बजकर 42 मिनट पर रवाना हुई, जिसे ओयल के प्लेटफार्म नंबर दो पर दो बजकर 52 मिनट पर पहुंचना था, किंतु तकनीकी खराबी के कारण लाइन बदलने वाला प्वाइंट चेंज न हो सका, जिससे लाल बत्ती देख आगरा फोर्ट के चालक ने आउटर पर ही ट्रेन रोक ली। उधर कुछ शरारती तत्वों ने इंटरसिटी ट्रेन में आगरा फोर्ट के उसी ट्रैक पर आने का हल्ला मचा दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। इस बाबत ओयल के स्टेशन मास्टर यूके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म पर एक ही ट्रैक पर दूसरी गाड़ी आने का हल्ला मचा था, जिस पर वह बाहर निकले तो देखा आगरा फोर्ट आउटर पर खड़ी है। इसके बाद मैनुअली आगरा फोर्ट ट्रेन को दो नंबर लाइन पर लिया गया, जिससे आगरा फोर्ट 26 मिनट की देरी से प्लेटफार्म पर तीन बजकर 18 मिनट पर पहुंची। इसके बाद दोनों ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकीं।