{"_id":"658c712eeb93b1e8080b9df4","slug":"two-teachers-suspended-salary-of-remaining-withheld-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-11813-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो शिक्षक निलंबित, शेष का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो शिक्षक निलंबित, शेष का वेतन रोका
विज्ञापन
धौरहरा। विकास क्षेत्र धौरहरा के एक संविलियन विद्यालय के दो शिक्षकों को निलंबित कर शेष का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विकास खंड धौरहरा के संविलयन विद्यालय कलुवापुर में शिक्षकों की आपसी खींचतान दो माह से चल रही है। दोनों के स्कूल में गाली गलौज करने का मामला है। बुधवार को वायरल वीडियो में बच्चों ने भी गाली गलौज की बात कही।
इस पर संविलयन विद्यालय कलुवापुर के प्रधानाध्यापक मकसूद अली व सहायक अध्यापक संदीप कुमार गौतम को सस्पेंड करने व शेष शिक्षको का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। संविलयन विद्यालय में सात शिक्षक, दो शिक्षामित्र व एक अनुदेशक तैनात हैं।