फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two sides clash over road dispute, cross report filed

Lakhimpur Kheri News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over road dispute, cross report filed
बिजुआ। ग्राम जगनपुरवा में रास्ते के पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट और गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी हरद्वारी पुत्र छंगू ने तहरीर में बताया कि रास्ते को लेकर रिंकू, छोटू, अनूप कुमार और रूपराम पुत्रगण शिवकुमार से विवाद चल रहा था। इसी मामले में फैसला होना था। आरोप है कि विपक्षी उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी गीता को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से छोटू कुमार ने भी तहरीर दी। उनका आरोप है कि हरद्वारी पुत्र छंगू, सुमित, अमित और शारदा ने उनके घर का रास्ता बंद कर दिया था। इस मामले में 21 जुलाई, 2026 को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। आरोप है कि 24 जुलाई 2026 को छोटू का भाई रूपराम समझौते की बात करने गया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद विपक्षी उनके घर पहुंचे और छोटू की पत्नी रिंकी देवी को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महक शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed