{"_id":"6a14153b13ae3a7ba00a7860","slug":"two-robbery-accused-arrested-in-police-encounter-in-lakhimpur-kheri-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
Mon, 25 May 2026 02:54 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 25 May 2026 02:54 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उधर, गोला थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
लूट का आरोपी हुसैन अहमद
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी में मैगलगंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कुंडल, नकदी, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ मड़ियाघाट के पास घेराबंदी के दौरान हुई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रघुवापुर निवासी हुसैन अहमद घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने हुसैन अहमद को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। उसका साथी रौसा निवासी शाकिर अली भी मौके से पकड़ा गया। दोनों आरोपी छह अप्रैल को मैगलगंज निवासी ज्ञाना मिश्रा से कुंडल लूट की घटना में शामिल थे। पुलिस घटना के बाद से ही उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
लूट की घटना का खुलासा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। उन्होंने छह अप्रैल को ज्ञाना मिश्रा के कुंडल लूटे थे। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कुंडल और नकदी बरामद की है। इसके अलावा, दो तमंचे और कुछ कारतूस भी मिले हैं। पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
विज्ञापन