{"_id":"584aac8e4f1c1b2434449fbc","slug":"two-people-were-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
accidnet
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुईं दुर्घटनाएं
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
पुलिस के अनुसार के गांव बौधी कला निवासी सुबोध उर्फ राजेंद्र प्रसाद (37) गुरुवार रात बाइक से मझिगवां जा रहे थे तभी रास्ते में गांव मुड़िया के पास घरे कोहरे के कारण वह बाइक सहित खाई में गिर गए, पूरी रात खाई में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पता लगाकर परिवार वालों को सूचना भेजी। सूचना मिलने पर पहुंची मृतक की पत्नी मंजू शर्मा, पुत्र अभिषेक, शरद तथा पुत्री दिव्यांशी को रो रोकर बुरा हाल है।
पिपरिया धनी। रात के अंधेरे में खड्ड में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। परिवार वालों को शुक्रवार सुबह जानकारी हो सकी।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बौधीकलां निवासी सुबोध शर्मा (36) बाइक से रात को मझिगवां रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया जाता है कि भुड़िया प्राथमिक विद्यालय के पास खड्ड में बाइक गिरने से उसके सिर में चोट लग गयी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के कारण घटना की किसी को जानकारी तक नहीं हो सकी। सुबह लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। परिवार वालों ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू शर्मा करौंदा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है तथा उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।