{"_id":"603d31288ebc3ee96b273850","slug":"two-people-died-in-different-accidents-lakhimpur-news-bly438993657","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के मुरावनपुरवा चौराहे पर बस का इंतजार कर रही एक महिला को ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर ट्राली सहित अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ममता (41) पत्नी सहज राम निवासी मोतीपुर थाना मोतीपुर जिला बहराइच बीते दिनों ईसानगर थाना क्षेत्र के कुरतहिया गांव अपने मायके में बच्चूलाल के घर आईं थी। सोमवार की दोपहर वह अपने भाई के साथ वापस मोतीपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं।
मुरावनपुरवा चौराहे के पास बस का इंतजार करते समय बहराइच की तरफ से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ममता को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक दिनेश कुमार निवासी गायघाट थाना मोतीपुर जिला बहराइच को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा करवाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार वालों ने बताया कि गांव सिंगहा निवासी छोटू (18) गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर रविवार की रात मजदूरी करने गया था। चालक के अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ाने से छोटू ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आकर कुचल गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल छोटू को पहले सिंगाही के निजी चिकित्सकों के पास फिर सीएचसी निघासन लाए। सीएचसी के डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निघासन कोतवाली के गांव हक्कलपुर के नोखे लाल का 25 वर्षीय बेटा रवि लोखंदरपुर गांव के पूरब में चारा लेने गया था। बाइक पर चारा बांधकर वह घर जा रहा था। रास्ते में किनारेा पर खड़े डनलप से बाइक बेकाबू होकर भिड़ गई, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे लोगों ने बाइक टकराते देख घटनास्थल पर पहुंचकर घर वालों को सूचना दी। परिजन रवि को आनन-फानन में सीएचसी निघासन ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रवि की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। संवाद
ममता (41) पत्नी सहज राम निवासी मोतीपुर थाना मोतीपुर जिला बहराइच बीते दिनों ईसानगर थाना क्षेत्र के कुरतहिया गांव अपने मायके में बच्चूलाल के घर आईं थी। सोमवार की दोपहर वह अपने भाई के साथ वापस मोतीपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
मुरावनपुरवा चौराहे के पास बस का इंतजार करते समय बहराइच की तरफ से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ममता को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक दिनेश कुमार निवासी गायघाट थाना मोतीपुर जिला बहराइच को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा करवाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सिंगाही क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार वालों ने बताया कि गांव सिंगहा निवासी छोटू (18) गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर रविवार की रात मजदूरी करने गया था। चालक के अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ाने से छोटू ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आकर कुचल गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल छोटू को पहले सिंगाही के निजी चिकित्सकों के पास फिर सीएचसी निघासन लाए। सीएचसी के डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डनलप से टकराया बाइक सवार, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
सलीमाबाद। गन्ना छीलकर बाइक से वापस घर जा रहा एक युवक सड़क किनारे खड़े डनलप से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सीएचसी निघासन ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।निघासन कोतवाली के गांव हक्कलपुर के नोखे लाल का 25 वर्षीय बेटा रवि लोखंदरपुर गांव के पूरब में चारा लेने गया था। बाइक पर चारा बांधकर वह घर जा रहा था। रास्ते में किनारेा पर खड़े डनलप से बाइक बेकाबू होकर भिड़ गई, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे लोगों ने बाइक टकराते देख घटनास्थल पर पहुंचकर घर वालों को सूचना दी। परिजन रवि को आनन-फानन में सीएचसी निघासन ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रवि की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। संवाद