फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people died due to electrocution

करंट लगने से दो लोगों की मौत

Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to electrocution
मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। घर में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से फूलबेहड़ समिति के सहायक आंकिक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी किसान सेवा सहकारी समिति के सहायक आंकिक ज्ञान प्रकाश गुप्ता (53) बृहस्पतिवार रात घर के आंगन में लेटे थे। पास में ही पंखा रखा था। अचानक पंखा चलना बंद हो गया। यह देख वह पंखे को चेक करने लगे। इस बीच वह किसी तरह करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। घर वाले जब तक उन्हें उपचार के लिए ले जाते। उनकी मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। मृतक की आर्थिक स्थित कमजोर बताई जाती है। मौत की सूचना से समिति कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि करंट लगने से समिति कर्मचारी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

--
सिकंद्राबाद में चाट वाले की करंट लगने से मौत
सिकन्द्राबाद। टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आकर चाट वाले की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा सिकंद्राबाद निवासी राजकुमार त्रिवेदी उर्फ विचल (42) कस्बे में ही चाट का ठेला लगाता है। शुक्रवार दोपहर में उसके घर मे पड़े टिनशेड पर निकली केबिल से करंट आ रहा था। वह अचानक टिनशेड की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed