फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people carrying a reward of Rs 25,000 each were arrested with two pistols and cartridges

Lakhimpur Kheri News: दो तमंचों व कारतूस के साथ 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two people carrying a reward of Rs 25,000 each were arrested with two pistols and cartridges
लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से वांछित चल रहे थे और गोकशी की घटनाओं में शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे रमियाबेहड़-नैनापुर मार्ग पर बंगाली कॉलोनी से लगभग 100 मीटर आगे नैनापुर गांव की ओर थाना पढुआ क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामिया अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में सफौव्वा उर्फ मोहम्मद अहमद निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा और हफीज निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा शामिल हैं।
पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे (315 बोर) और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सफौव्वा उर्फ मोहम्मद अहमद पर गोकशी, आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी हफीज पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज बताए गए हैं। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी 29 अगस्त 2025 से वांछित चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed