{"_id":"6396160175ca96091d40da0b","slug":"two-parties-including-councilors-clashed-at-night-on-garhi-road-fighting-lakhimpur-news-bly5065559104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गढ़ी रोड पर रात में सभासद समेत दो पक्ष भिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गढ़ी रोड पर रात में सभासद समेत दो पक्ष भिड़े, मारपीट
विज्ञापन
पुलिस ने की सभासद समेत चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ी रोड पर शनिवार की रात करीब 9.30 बजे गाली देने से मना करने पर सभासद समेत दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। नौबत हाथापाई तक आ गई। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है। इसमें मोहल्ला भुईफोरवानाथ के सभासद बृजेश पाल समेत चार नामजद आरोपी बनाए गए हैं।
गढ़ी रोड निवासी सभासद बृजेश पाल शनिवार की रात करीब 9.30 बजे मोहल्ले के ही दो अन्य साथी सुशील पांडेय व रवि के साथ मोहल्ले के निवासी लिटिल त्रिवेदी के घर पर शिकायत करने पहुंचे थे। सभासद बृजेश पाल का आरोप है कि दो दिन पहले लिटिल त्रिवेदी ने उसके घर पर आकर गाली-गलौज की थी, तब वह घर पर नहीं था। शनिवार को गाली-गलौज करने का कारण जानने के लिए सभासद शनिवार की रात लिटिल त्रिवेदी के घर गए थे, जहां पर लिटिल का भाई नितेंद्र त्रिवेदी मिला। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट होने लगी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चारों लोगों नितेंद्र त्रिवेदी, सभासद बृजेश पाल, सुशील पांडेय, रवि को हिरासत में ले लिया। मिश्राना चौकी इंचार्ज साधना यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के चार आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।