{"_id":"619fe0219d2ebb00397d4e7b","slug":"two-nepalese-arrested-with-brown-sugar-lakhimpur-news-bly467222523","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
एसएसबी ने दोनों को किया पुलिस के सुपुर्द
गौरीफंटा। भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही 16 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक समेत दो नेपालियों को एसएसबी ने पकड़ा है। उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर तैनात एसएसबी के सहायक कमांडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसबी इंचार्ज टी पलदन ने साथी जवानों के साथ बुधवार शाम को बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पिलर संख्या 752/7 के सामने भारतीय क्षेत्र में पलिया की ओर से धनगढ़ी की ओर जा रही एक बाइक को चेक किया गया। बाइक सवार दो युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नरेंद्र बिष्ट पुत्र प्रेम बहादुर व महेश जोशी पुत्र जयराम जोशी निवासी कैलाली बताया है। एसएसबी ने सीजर बनाकर बृहस्पतिवार को दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों का चालान किया है।