फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two more children die from fever

तेज बुखार से दो और बच्चों की मौत

Sat, 05 Sep 2015 10:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two more children die from fever
बरसात में बीमारियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित आठ और बच्चे भर्ती कराए गए इसमें दो बच्चों की मौत हो गई। बुखार से जिला अस्पताल में अब तक मरने वाले बच्चों की संख्या नौ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बरसात में बढ़ रही गर्मी ने बीमारियों को और बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल में मरीजों की प्रतिदिन भीड़ लगती है। वहीं सभी वार्ड मरीजों से फुल हैं। कई वार्डों में जमीन पर मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है। बीमारियों की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में आठ और बच्चे भर्ती कराए गए। भर्ती होने वाले बच्चों में थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम रुद्रपुर निवासी रामनरेश की दो वर्षीय पुत्री महक, कस्बा और थाना निघासन निवासी मुकेश कुमार की पुत्री (एक), निघासन क्षेत्र के ही ग्राम लखाही निवासी दयाशंकर की पुत्री मुस्कान (चार), थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम मरखापुर निवासी श्यामलाल की पुत्री रोहिणी (एक), कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मोदपुर निवासी सुशील कुमार का पुत्र विवेक (सात), कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम लंघनियां निवासी बहादुर की पुत्री अनम (आठ), कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी हामिद अली की पुत्री नूरबी (दो) तथा जिला सीतापुर के ग्राम शेखूपुर निवासी शकील का पुत्र इंसान (चार) को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें रुदपुर निवासी महक और मरखापुर निवासी रोहिणी की शनिवार को ही उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

चिकित्सक जिला अस्पताल डॉ. अमित सिंह ने बताया कि इस समय सबसे जरूरी मच्छरों से बचाव है। रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें। पानी गहराई वाले हैंडपंप का पिये अथवा उबाल कर प्रयोग करें। बासी भोजन न खाएं, बहुत अधिक ठंडे पानी से भी परहेज करें। यदि बुखार हो जाता है तो जिला अस्पताल में या प्रशिक्षित चिकित्सक को ही दिखाएं।
ये हैं कारण
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डॉ. अमित सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है इस कारण कई प्रकार के वैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं। इसके अलावा मच्छर भी बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया वातावरण में नमी और गर्मी के चलते वायरल बुखार आदि होते हैं। बरसात में पानी भी संक्रमित हो जाता है इसलिए बुखार, जुकाम और खांसी और स्वास जैसी बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed