फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two months after the sitting LPC Biio

दो माह बाद भी बीईओ दबाए बैठे एलपीसी

Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two months after the sitting LPC Biio
- फोटो : demo
गैर जनपद रिलीव हो चुके 358 शिक्षकों का मामला
विज्ञापन

तबादले से पहले 40 शिक्षकों का हुआ था डिमोशन
एलपीसी से पहले रिकवरी का फसेगा पेंच

 अगस्त में दूसरे जनपदों को रिलीव हो चुके 358 शिक्षकों को अब तक अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (एलपीसी) नहीं दिया जा सका है, जिससे इन शिक्षकों को नई तैनाती स्थल पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसा इसलिए हुआ है कि संबंधित बीईओ ने अभी एलपीसी जारी नहीं की है, जिससे लेखा विभाग भी खुद को असहाय पा रहा है। वहीं एलपीसी न मिलने से परेशान शिक्षक और शिक्षिकाएं बीएसए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। 
गैर जनपद तबादले के लिए 611 शिक्षकों ने आवेदन किया था, जिसमें से 358 शिक्षक रिलीव होकर नए तैनाती स्थलों पर कार्यरत हैं। इनमें करीब 40 शिक्षकों का प्रधानाध्यापक पद से सहायक अध्यापक पद पर डिमोशन भी हुआ है। रिलीव होने के दो माह बाद भी इन्हें एलपीसी जारी नहीं की गई है, जिससे इन शिक्षकों को करीब तीन माह से वेतन नहीं मिल सका। खासकर दिवाली पर भी इन्हें वेतन नहीं मिल सका, जबकि प्रदेश सरकार ने इस बार दिवाली पर वेतन देने के लिए आदेश जारी किया था। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों की परेशानी से बेपरवाह बने हुए हैं। एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर दोषारोपण किया जा रहा है। जबकि डिमोशन हुए 40 शिक्षकों से रिकवरी का पेंच भी एलपीसी जारी होने में देरी का सबब बन सकता है, जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। बीएसए ने एलपीसी जारी न होने के लिए लेखा विभाग को जिम्मेदार बताया है, जबकि लेखा विभाग के अधिकारी बीईओ द्वारा एलपीसी न भेजे जाने की बात कह रहे हैं। लब्बोलुआब यह है कि अभी विभाग के दो धड़ों के बीच जिम्मेदारी ही फिक्स नहीं हो सकी है। ऐसे में एलपीसी के लिए शिक्षकों को अभी और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

 
लेखाधिकारी अवकाश पर थे, जिससे एलपीसी जारी होने में देरी हुई। अब उन्हीं के द्वारा एलपीसी जारी की जाएगी। एलपीसी में बीईओ की भूमिका नहीं है। कुछ शिक्षकों ने स्वेच्छा से डिमोशन लिया है, जिनकी रिकवरी नहीं की जाएगी। -संजय कुमार शुक्ला, बीएसए 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कितने शिक्षक रिलीव हुए हैं और कितने पदावनत? इसकी सूचना अभी कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई है। परिषद सचिव ने प्रपत्र जारी किया है, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारियों को एलपीसी जारी करनी है। अभी तक किसी ब्लाक से एलपीसी प्राप्त नहीं हुई। हमें तो सिर्फ काउंटर साइन करना है। 
-डीपी सिंह, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed