फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two leopards died in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में पकड़े गए दोनों तेंदुओं की मौत, एक से भिड़ गया था युवक, ग्रामीणों ने बरसाए थे ईंट-पत्थर

Thu, 26 Jun 2025 11:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 11:24 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह से दो तेंदुओं को पकड़ा था। दोनों तेंदुओं की मौत हो गई है। इनमें नर तेंदुए की जान चोटों के कारण गई। मादा तेंदुए के अंदरूनी अंग फेल हो गए थे। 

विज्ञापन
two leopards died in Lakhimpur Kheri
तेंदुए ने किया हमला तो भिड़ गया था युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के जटपुरवा गन्ना सेंटर के पास पकड़े गए दोनों तेंदुओं की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को वन रेंज में ही दोनों के शवों को दफना दिया गया। इनमें एक तेंदुए ने वन दरोगा सहित पांच लोगों को घायल किया था। इससे युवक भिड़ गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में ग्रामीण तेंदुए पर ईंटों से हमला करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज के जटपुरवा गन्ना सेंटर के पास मंगलवार सुबह बीमार मादा तेंदुआ सड़क पर घूम रहा था। वन विभाग की टीम उसे पकड़कर रेंज कार्यालय लाई थी। वहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन अंदरूनी अंग फेल होने से 10 माह के इस तेंदुए की मौत हो गई। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ा युवक, देखें भयंकर लड़ाई का लाइव वीडियो; हमले में पांच लोग हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर तेंदुए ने किया था हमला 
दूसरी ओर, पांच साल के नर तेंदुए ने बबुरी भट्ठे पर मिहीलाल नाम के युवक पर हमला कर दिया था। मिहीलाल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने तेंदुए पर ईंट-पत्थर बरसाए थे। इससे तेंदुआ घायल हो गया था। वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो केले के खेत में छिपे तेंदुए ने हमला कर उनको घायल कर दिया था। आधे घंटे बाद पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइजपकड़ लिया और रेंज कार्यालय ले आई। वहां डॉ. दयाशंकर ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई। 

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजा मोहन और बफर जोन के डीडी सौरीष सहाय ने बताया कि मादा तेंदुए की मौत अंदरूनी अंग फेल होने से हुई है, जबकि नर तेंदुए की मौत चोटें लगने से हुई है। मादा तेंदुए के अंगों के नमूने लेकर जांच के लिए भरतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजे गए हैं।

तेंदुए के हमले में घायल वन दरोगा समेत अन्य की हालत में सुधार
बबुरी भट्ठे पर तेंदुए के हमले में घायल हुए वन दरोगा राजेश दीक्षित, मिहीलाल और इकबाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत में अब सुधार है। बबुरी में तेंदुए ने सबसे पहले मिहीलाल पर ही हमला किया था, जिसमें मिहीलाल तेंदुए से भिड़ गए थे। काफी देर तक वह तेंदुए को दबोचे रहे, जिसमें तेंदुए ने भी उन पर पंजों से गंभीर वार कर घायल किया। इसी बीच ग्रामीणों ने ईंटों से हमला करके तेंदुए को भी घायल कर दिया था। 

रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी और पीआरवी आरक्षी राम सजीवन पूरी तरह ठीक हैं। घायलों को देखने विधायक विनोद शंकर अवस्थी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हाल जाना एवं घायल ग्रामीणों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। 

हमले से घायलों का हालचाल जानने पहुंचीं डीएम
धौरहरा रेंज में तेंदुए के हमले में घायलों का हालचाल जानने के लिए बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल जिला अस्पताल ओयल पहुंचीं। मिहीलाल की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि आपने जो साहस दिखाया है, वह अनुकरणीय है। प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा। 

डीएम ने मिहीलाल को 50 हजार रुपये की मदद की। डीएम ने घायल फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित से भी मुलाकात की। इस दौरान  प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरी सौरीष सहाय, सीएमएस आरके कोली आदि अफसर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed