{"_id":"681658b3bdd0a9043b061de0","slug":"two-lakhs-not-paid-as-wages-three-named-including-je-and-contractor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-144999-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मजदूरी के नहीं दिए दो लाख, जेई और ठेकेदार समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मजदूरी के नहीं दिए दो लाख, जेई और ठेकेदार समेत तीन नामजद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मजदूरी के दो लाख रुपये न देने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेई, ठेकेदार समेत तीन लोगों को नामजद कर चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सदर कोतवाली के गांव महादेव अटरा निवासी छोटकन्न ने बताया कि 15 फरवरी से 15 जून 2024 तक गांव मढिया मजरा बड़हरपुर में जलपंप पर बाउंड्री, पंप हाउस व अन्य निर्माण कार्य तीन राजगीर मिस्त्री व छह मजदूरों को लगाकर कराया। इसके बदले करीब दो लाख रुपये मजदूरी बनी। उसने ठेका शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी सागर और मीरपुर निवासी मधु से लिया था।
इस कार्य में उसके सहयोगी राजगीर मिस्त्री मानसिंह, महाबली, बलरा के अलावा मजदूर रिंकू, इकरार, मुबारक जुनैद व अंकुल शामिल रहे। ठेकेदार से मजदूरी मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। आरोप है कि 24 दिसंबर 2024 को वह साथी राजगीर मिस्त्री व मजदूरों के साथ बकाया मजदूरी मांगने गया तो ठेकेदार मधु और जेई रमाकांत समेत सभी आरोपी भड़क उठे। आरोप है उन लोगों ने मारपीट भी की।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जेई रमाकांत, सागर, मधु, सहित चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।