{"_id":"4341cbedaf95932d2a7153f6d9e6ad9d","slug":"two-killed-in-separate-incidents-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Jan 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नीमगांव और धौरहरा थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मृतकों के परिवार वालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। नीमगांव के सेहरूआ निवासी एक ट्रैक्टर चालक की शनिवार देरशाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हुई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। दूसरी घटना धौरहरा क्षेत्र के होलागढ़ में हुई, जहां 32 वर्षीय युवक की बाइक समेत गिरकर मौत हो गई।
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव की सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव सेहरुआ में शनिवार को पकरिया निवासी 42 वर्षीय नौसे खां और बेलहरी निवासी छोटे ट्रैक्टर ट्रॉली से क्रेशर पर गन्ना बेचने गए थे, जहां से दोनों देरशाम लौट रहे थे। रास्ते मेें अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें दबकर चालक नौसे खां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेलहरी निवासी छोटे घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव होलागढ़ निवासी एक युवक की शनिवार की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
होलागढ़ गांव निवासी 35 वर्षीय राजू वर्मा शनिवार की रात कफारा से होलागढ़ घर जा रहा था। बताते हैं कि युवक के नशे में होने के कारण होलागढ़ गांव के बाहर लगे गन्ना कोल्हू के पास बाइक मोड़ते ही अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना परिवार वालों को दी, जिसके बाद परिवार वाले उसे निजी वाहन से लखीमपुर जिला अस्पताल ले गए। घायल युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राजू वर्मा ने दम तोड़ दिया। परिवार वाले रास्ते से ही उसके शव को वापस घर ले आए और रविवार को बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।