{"_id":"5a6c78c64f1c1b89268b6ab2","slug":"two-killed-in-road-mishap","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर रोड पर ब्लॉक के सामने रोड पर विचरण कर रहे एक पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भी गंभीर घायल हो गए। वहीं बाईपास मार्ग स्थित भुसौरिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। उधर, दो अन्य घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी जाहिद अली का पुत्र मोहिद अली(18) 26 जनवरी की दोपहर को लखीमपुर रोड स्थित अपने पिता की सब्जी की दुकान पर खाना देने पैदल जा रहा था। पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों की बाइक रोड पर विचरण कर रहे पशु से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा रहे मोहिद को टक्कर मार दी। जिसमें मोहित और बाइक पर सवार थाना मैलानी क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी वीरपाल का पुत्र अंकित(18) और गांव का ही संदीप कुमार गंभीर घायल हो गया। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोहिद और अंकित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने से परिवार वाले मोहिद अली को लेकर लखनऊ जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं अंकित की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक के पिता जाहिद ने बताया कि उसके दो बेेटों में से मोहिद छोटा था, जो कक्षा 11 में पढ़ रहा था।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बढ़ैयाखेड़ा निवासी जामिद अली (52) बाइक से परसेड़िया निवासी अब्दुल हमीद (60) और थाना भीरा के पिपरा खुर्द निवासी जलील अहमद (40) के साथ पिपरा जा रहे थे। बाईपास मार्ग के गांव भुसौरिया मोड़ पर बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे जामिद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार उसके अन्य दोनों साथी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर घायल जलील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवारोंवालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल जा रही स्कूटी सवार दो छात्राएं ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे घर वालों ने छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर ट्रक चालक मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने मामले की जानकारी से ही इंकार किया है।
शहर के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी ओमप्रकाश की पुत्री दीपाली और रामनगर मोहल्ला निवासी योगेंद्र की पुत्री प्रतीक्षा कस्बे के एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा हैं। गणतंत्र दिवस के दिन दोनों छात्राएं स्कूटी से स्कूल जा रहीं थीं। इसी बीच उल्ल नदी पुल के पास सैधरी मोड़ पर स्कूटी ट्रक से टकरा गई, जिससे दीपाली गंभीर घायल हो गई। वहीं प्रतीक्षा को मामूली चोट आई। दूसरी स्कूटी से साथ में चल रही सहेलियों और राहगीरों ने दोनों को किनारे बिठाया और हादसे की सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे दोनों के परिवार वाले दोनों को अस्पताल ले गए और उनका इलाज कराया। छात्राओं ने बताया कि वह प्रैक्टिकल देने स्कूल जा रहीं थीं। भीड़ लगती देख चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उधर एक अन्य दुर्घटना में महेवा निवासी सफी(45) खेत में जुताई के समय हैरो की चपेट में आने से घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।