फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two killed in bike car collision

बाइक कार की टक्कर में दो लोगों की मौत

Sun, 09 Jan 2022 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed in bike car collision
मोहम्मदी। शाहजहांपुर-मोहम्मदी हाइवे पर शंकरपुर चौराहे से पहले बाइक और कार की टक्कर होने से बाइक सवार महिला और किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। बाइक पर चार सवारी थी। चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ निवासी हीरालाल ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा देवी शाहजहांपुर में एक अस्पताल में भर्ती थीं। आठ दिन बाद वहां से उनको कार से डिस्चार्ज करा कर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। तभी मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे पर शंकरपुर चौराहे से पहले बाइक से कार की टक्कर हो गई। बाइक सवार जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां के आवद गुनिया निवासी परशुराम ने बताया कि मूड़ा हरिदासपुर निवासी 50 वर्षीय जमुना देवी और मितौली के गांव भगवानपुर निवासी साढ़ू का आठ वर्षीय पुत्र अंकुल और परशुराम की मां चंद्रावती एक बाइक पर चार लोग सवार होकर हरनानरायनपुर में ईश्वरपाल के घर जा रहे थे। शंकरपुर चौराहे पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें अंकुल और जमुना देवी की मौके पर मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर परशुराम और चंद्रावती को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया। इंस्पेक्टर विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि सड़क हादसे में अंकुल और जमुना देवी की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed